फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man who went to buy vegetables was caught as a liquor smuggler, released after people's uproar

Faridabad News: सब्जी लेने गए युवक को शराब तस्कर बताकर धरा, लोगों के हंगामे के बाद छोड़ा

Sun, 28 Apr 2024 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to buy vegetables was caught as a liquor smuggler, released after people's uproar
- नवीन नगर चौकी में जमकर हुआ हंगामा, डीसीपी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत
विज्ञापन

फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली नवीन नगर पुलिस चौकी में शनिवार रात लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि पुलिस सब्जी लेने गए युवक व सड़क पर खड़े युवकों को पकड़ कर ले आई। चौकी में लाकर उनपर शराब तस्करी के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामला बढ़ता देख डीसीपी सेंट्रल मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत हुआ।

लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस अवैध शराब बेचने वालों को नहीं पकड़ती है। बल्कि शिकायत करने वालों को ही पकड़कर चौकी में बिठा लिया जाता है। स्थानीय निवासी बबीता ने बताया कि उनका बेटा बाजार में सब्जी लेने गया था। वहां से पुलिस उसे और कुछ अन्य लोगों को पकड़कर चौकी ले आई। मामले की जानकारी पाकर पकड़े गए लोगों के परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा खड़ा किया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और सभी खुद की गिरफ्तारी देने को तैयार हो गए। डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर के आने के बाद पुलिस ने पकड़े गए सभी युवकों को छोड़ दिया। चौकी प्रभारी का कहना है लोग सरेआम झगड़ा कर रहे थे। इसके लिए पुलिस उन्हें चौकी में लेकर आई थी। कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed