फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man was killed in a series of knife attacks; his body was found in a bus

Faridabad News: चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर युवक की हत्या, बस में मिला शव

Sun, 16 Mar 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A young man was killed in a series of knife attacks; his body was found in a bus
शरीर पर चाकू के 12 से अधिक निशान मिले, चार युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-37 बाईपास इलाके में खाटू श्याम ट्रेवल्स की खड़ी बस में 25 वर्षीय युवक का शव मिला है। परिजनों का आरोप है कि चार युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोपियों ने चाकू के करीब 12 से अधिक वार कर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सराय थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


दिल्ली के मोलड़बंद निवासी दीपक उर्फ वाडरा बदरपुर बाॅर्डर के पास रेहड़ी पर पराठे बनाने का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी घर के पास रहने वाले कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। युवक और आरोपितों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज थे। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी मोलड़बंद निवासी तुषार, चिंकी, राहुल थापा और ओम ने दीपक को समझौता करने के बहाने सराय स्थित बाईपास रोड पर बुलाया। वहां पर आरोपितों और दीपक ने एक साथ मिलकर शराब पी।उसके बाद आरोपियों ने दीपक के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने करीब चाकू के 12 से अधिक वार कर दीपक को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी दीपक के शव को बस में ही छोड़कर फरार हो गए। राहगीर ने लहूलुहान अवस्था में दीपक को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed