फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man was killed by stoning his head in a love affair

प्रेम प्रसंग में सिर पर पत्थर मारकर युवक की हत्या

Thu, 15 Apr 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
A young man was killed by stoning his head in a love affair
फरीदाबाद। गांव जमालपुर खोरी में प्रेम प्रसंग में एक युवक के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर युवती के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव जमालपुर खोरी निवासी मीनूदीन ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अनीस (24) एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि 11 अप्रैल को अनीस ने उन्हें बताया था कि असलम नाम का युवक उसे जान से मारने की धमकी देता है। अनीस का असलम की भांजी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण वह अनीस से रंजिश रखता था। बृहस्पतिवार सुबह अनीस घर से बिना बताए चला गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नही लगा।
विज्ञापन

अनीस के पिता, चाचा व अन्य परिजन उसे ढूंढते हुए फयाजुदीन को साथ लेकर पहाड़ों की तरफ गए। यहां उन्होंने देखा कि असलम, रफीम, तहसील, वसीम, साकिर और दो महिलाएं अनीस को पीट रहे थे। जब तक वह उनके पास पहुंचे तो असलम ने अनीस के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह चोटिल होकर गिर पड़ा। अनीस को घायल अवस्था में ही आरोपी पानी में फेंककर फरार हो गए। अनीस के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अनीस को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed