{"_id":"6925e3c93b21b63665051358","slug":"a-young-man-was-beaten-and-stabbed-to-death-in-the-nit-1-area-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-56533-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी-1 इलाके में पीटकर व चाकू से वार कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी-1 इलाके में पीटकर व चाकू से वार कर युवक की हत्या
विज्ञापन
दो पक्षों के 5 से अधिक युवकों में हुआ झगड़ा, कार व बाइक में भी की तोड़फोड़
कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-1 स्थित ई-ब्लॉक में सोमवार देर रात छेड़छाड़ की रंजिश में हुए झगड़े में युवक की पीटकर और चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। हिमांशु भाटिया इसी इलाके का रहने वाला था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की चार टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात सोमवार देर रात करीब दो बजे की है। मृतक के पिता रवि भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ एनआईटी नंबर एक स्थित-1 ई ब्लॉक में रहते हैं। परिवार में 27 साल का बेटा हिमांशु भाटिया व एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है जबकि हिमांशु अविवाहित था। पिता-पुत्र एक नंबर मार्केट में ट्रेडिंग का काम करते हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे पिता-पुत्र दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। तभी हिमांशु भाटिया अपने दोस्त कुनाल की बुलेट बाइक पर बैठकर अपने दोस्त इक्षित के पास जाने की कहकर चला गया। रात करीब 2 बजे परिवार को सूचना मिली कि भारत पंडित नामक युवक ने हिमांशु के साथ झगड़ा किया है। पिता रवि भाटिया मौके पर पहुंचे तो बेटा हिमांशु खून से लथपथ पड़ा था। दोस्तों ने बताया कि हिमांशु पर भारत पंडित व उसके साथियों ने चाकू और पत्थरों से हमला किया है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिमांशु के दोस्त इक्षित ने बताया कि वो सोमवार रात हिमांशु भाटिया और कुणाल के साथ ढाबे पर खाना खा रहे थे। तभी उसने उन दोनों को बताया कि भारत पंडित उसकी बहन के साथ छेड़खानी करता है। इस पर वह स्विफ्ट गाड़ी लेकर भारत पंडित के घर की ओर चल दिया। उसने वहां पर भारत पंडित को अपनी गाड़ी में बुलाया। इसी बीच वहां पर बुलेट मोटरसाइकिल लेकर हिमांशु भाटिया भी पहुंच गया। आरोप है कि तभी भारत पंडित ने हिमांशु पर चाकू से हमला कर दिया। हमला होने पर हिमांशु भाटिया वहीं पर गिर गया। इस पर आरोपी ने अपने अन्य दोस्तों को बुला लिया और उसकी गाड़ी और बुलेट मोटरसाइकिल पर पथराव कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में आरोपी वहां से भाग गए।