फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man returning home was attacked with a bottle and stone, injuring him.

Faridabad News: घर जा रहे युवक के सिर पर बोतल और पत्थर से हमला, घायल

Mon, 04 May 2026 05:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
A young man returning home was attacked with a bottle and stone, injuring him.
- गली से निकलते ही तीन युवकों ने रास्ता रोककर की मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-7 क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना दो मई की रात करीब 12:30 बजे की है।

इन्द्रा नगर निवासी प्रवीन चौहान ने पुलिस चौकी सेक्टर-7 में दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई विकास देर रात ग्रीन फील्ड स्थित अपने फ्लैट पर जा रहा था। इसी दौरान गली नंबर 2 और 3 के बीच मुख्य सड़क पर कुछ युवकों ने उसे रोका और सिर पर बोतल और पत्थर से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से भाग गए। प्रवीन ने शिकायत में शक जताया है कि 1 मई को हुए किसी विवाद को लेकर शिखर और कालिमा नाम के युवकों तथा उनके साथ मौजूद एक अन्य युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार घायल का मेडिकल करवाकर शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed