फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man received death threats for opening a shop in Gurugram.

Faridabad News: गुरुग्राम में दुकान खोलने पर युवक को मिली जान से मारने की धमकी

Wed, 11 Mar 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A young man received death threats for opening a shop in Gurugram.
मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी के रहने वाले युवक को गुरुग्राम में दुकान खोलना भारी पड़ गया। पीड़ित को अलग-अलग नंबरों से फोन कर जान से मारने और दुकान में तोड़फोड़ करने की धमकियां दी जा रही हैं।
डबुआ थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर अनिकेत अहलावत और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभिषेक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बीती एक मार्च से गुरुग्राम के सेक्टर-56 में खाने-पीने की दुकान का काम शुरू किया है। आरोप है कि पांच मार्च की सुबह उनके पास अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को शिकायतकर्ता की दुकान का मालिक बताते हुए धमकियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद आठ मार्च को करीब 4 बजे फिर से अलग-अलग नंबरों से फोन आए। कॉल करने वालों ने खुद को विपिन चौधरी, राज और नकुल बताते हुए गाली-गलौज की और कहा कि अनिकेत भाई से माफी मांग ले वरना दुकान बंद करवा देंगे। आरोपियों ने युवक को जान से मारने और पिस्तौल से गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


लगातार मिल रहीं धमकियों से डरे हुए अभिषेक ने अपनी दुकान बंद कर दी, जिससे उन्हें करीब 60 से 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित का कहना है कि वह अनिकेत नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानते और न ही कभी उससे बात की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिषेक द्वारा पेश की गई कॉल रिकॉर्डिंग वाली पेन ड्राइव को कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में धमकी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 351(2) और 3(5) बीएनएस के तहत एफआई दर्ज की है। एएसआई जसविंदर मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed