{"_id":"68a2337b269e88f9050b3184","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-his-marriage-was-to-take-place-after-two-months-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49331-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: करंट लगने से युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: करंट लगने से युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी
विज्ञापन
सेक्टर-85 स्थित निजी कंपनी में वेल्डर का काम करता था
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-85 स्थित कंपनी में बिजली का करंट लगने से वेल्डर का काम कर रहे कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक यूपी के सहारनपुर का रहने वाला सलीम था। वह कंपनी में पिछले कई साल से वेल्डर का काम कर रहा था। परिजनों ने बताया कि युवक की सगाई हो चुकी थी और दो महीने बाद उसकी शादी थी।
मृतक के परिजन मुस्तीक ने बताया कि सलीम (22) कई साल से फरीदाबाद में किराये पर रहता था। वह सेक्टर-85 स्थित निजी कंपनी में वेल्डर का काम करता था। शनिवार की शाम को ठेकेदार ने सूचना दी गई कि सलीम को बिजली का करंट लग गया है। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। कुछ समय के बाद उनके पास दोबारा से ठेकेदार अब्दुल का फोन आया कि सलीम की मौत हो गई है। वह उसके शव को लेकर गांव आ रहे हैं। जब रात तक कोई गांव नहीं आया तो वह परिजनों के साथ फरीदाबाद आ गए। जहां उनको पता चला है कि सलीम का शव बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप गया। ठेकेदार पर वेतन नहीं देने का आरोप
परिजनों ने बताया कि सलीम की सगाई हो चुकी थी। उसकी 2 महीने बाद शादी होने वाली थी। सलीम के पिता मजदूरी का काम करते हैं। परिजनों का आरोप है 2 साल से सलीम को ठेकेदार ने वेतन नहीं दिया है। जो कि करीब 4 लाख रुपये है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों की तरफ से पुलिस को शिकायत दे दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।