{"_id":"688063dddc6a68ed20062969","slug":"a-young-man-died-after-coming-in-contact-with-a-high-tension-wire-in-faridabad-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: हाईटेंशन तार की चपेट में आया कांवड़िया, मौके पर मौत; गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: हाईटेंशन तार की चपेट में आया कांवड़िया, मौके पर मौत; गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Wed, 23 Jul 2025 09:54 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे लंहैडोला गांव के युवकों के साथ बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बीपीटीपी थाना क्षेत्र के फरीदपुर में कैंटर से जा रहे कांवड़िए के ऊपर अचानक हाई वोल्टेज बिजली की तारें आ गईं। टच होते ही 26 वर्षीय रवि की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
रवि गांव लंहैडोला का निवासी था, अविवाहित था और घरेलू कामकाज में ही लगा रहता था। हादसे में एक अन्य युवक को भी हल्की चोटें आई हैं। बाकी कांवड़िए किसी तरह डाक कांवड़ को गांव के शिव मंदिर में चढ़ा आए। हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही मातम छा गया।
विज्ञापन