फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man crossing the road was killed in a car accident.

Faridabad News: कार की टक्कर से सड़क पार करते युवक की मौत

Sun, 01 Feb 2026 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
A young man crossing the road was killed in a car accident.
होडल। नेशनल हाईवे गौढोता चौक के निकट अपनी बहन के मकान में काम करने आए भाई को हाइवे पार करते समय कार सवार ने तेज रफ्तार लापरवाही से कार को चलते हुए युवक को टक्कर मार दी। टक्कर में घायल हुए यूपी शेरगढ़ निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शेरगढ़ निवासी ठाकुर लाल ने दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की देवकी की शादी सुनील निवासी कच्चा तालाब से हुई थी। उसका दामाद सुनील गौढोता फाटक के पास अपना मकान बना रहा था। इस मकान में काम की मदद के लिए वह और उसका 25 वर्षीय बेटा हरिश्चंद्र उर्फ हीरा उमर आए हुए थे। शनिवार की सांय उसका बेटा दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे को पार कर रहा था तभी हसनपुर चौक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने गौढोता चौक पर उसके बेटे को सीधी टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर,मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed