फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man committed suicide in Kalyanpuri, Faridabad

फरीदाबाद: पड़ोसी ने पाल रखे थे कुत्ते, परेशान होकर शख्स ने दी जान; निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर था तैनात

Fri, 04 Jul 2025 03:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 04 Jul 2025 03:18 PM IST
सार

फरीदाबाद के कल्याणपुरी एनआईटी 3 नंबर में रहने वाले जगन ने पड़ोसी द्वारा पाले हुए लावारिस कुत्तों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जगन ने कई बार कुत्तों के मालिक को शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि मृतक जगन नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था।

विज्ञापन
A young man committed suicide in Kalyanpuri, Faridabad
मृतक जगन और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लावारिस कुत्तों से परेशान सफाई कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लावारिस कुत्तों को पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति खाना खिलाता था। जिसके चलते वह उसी के घर पर रहते थे। वहीं कुत्ते उसके घर के बाहर खड़ी स्कूटी की सीट को फांड देते थे। इस बारे में उसने कई बार मालिक को कहा कि वह कुत्तों को बांध कर रखे। लेकिन मालिक ने ऐसा नहीं किया। जिसके चलते उसने इसकी शिकायत पुलिस से लेकर नगर निगम में की। शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसी से हताहत होकर शुक्रवार की सुबह सफाई कर्मचारी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कल्याणपुरी निवासी जगन (50) नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि उनके घर के सामने एक व्यक्ति रहता है जो कि गली में रहने वाले लावारिस कुत्तों को खाना-पानी देता है और वह कुत्ते उसकी घर पर ही सोते व रहते हैं। उन कुत्तों ने कई बार उसकी स्कूटी की सीट को फाड़ दिया। 
विज्ञापन


जिसको लेकर उसने पड़ोसी व्यक्ति को कहा कि इन कुत्तों को बांध कर रखे। पड़ोसी व्यक्ति की ओर से कोई सुनवाई नहीं होने पर उसने इसकी मौखिक तौर पर एनआईटी 3 नंबर पुलिस पुलिस चौकी में भी शिकायत दी। इसके बाद उस पड़ोसी व्यक्ति ने उसकी स्कूटी का कवर बदलवा दिया। कुछ दिनों के बाद दोबारा से कुत्तों ने उनकी स्कूटी की सीट का कवर फाड़ दिया। जिसके बाद 26 मई को मृतक जगन ने लिखित तौर पर पुलिस और नगर निगम में लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए शिकायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत देने के बावजूद भी नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पुलिस की ओर से सिपाही कर्मचारी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और उसकी रिपोर्ट सबमिट कर दी। इस दौरान तीसरी बार लावारिस कुत्तों ने उसकी स्कूटी की सीट का कवर फाड़ दिया। इसको लेकर उसने पड़ोसी के साथ-साथ नगर निगम को कहा, लेकिन कहीं पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार की सुबह उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed