{"_id":"667815c44cced5ab1c03d56d","slug":"a-young-man-and-a-girl-lost-rs-27-lakh-while-trying-to-earn-huge-profits-by-investing-in-bitcoin-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26487-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिटकॉइन में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में युवक व युवती ने 27 लाख रुपये गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिटकॉइन में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में युवक व युवती ने 27 लाख रुपये गंवाए
विज्ञापन
- सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर जालसाजों के झांसे में आए पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बिटकॉइन में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में युवक व युवती ने 27 लाख रुपये गंवा दिए। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए विज्ञापन देखा था। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-2 निवासी प्रीति बैंसला ने बताया कि 28 मई को उनका कोई जानकार नाहर सिंह चौहान मिलने के लिए घर पर आया था। बातचीत के दौरान उनके फोन पर बिटकॉइन में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का मैसेज आया। उन्होंने अपने जानकार नाहर सिंह को बताया कि दोनों ने ऑनलाइन बिटकॉइन ट्रेडिंग पर कुछ पैसा लगाने के बारे में सोचा। ठग ने उनकी टेलीग्राम में आईडी बनाकर कर पंजीकरण कर लिया। जिसके बाद युवक नाहर सिंह ने निवेश करते हुए 10000 रुपये भेज दिए। जिस पर उनको 307 रुपये का मुनाफा हुआ। उसके बाद युवती प्रीति ने 50000 रुपये का निवेश किया। जिस पर युवती को 4 घंटे बाद उनका मुनाफा होने पर 59579 रुपये मिले। उसके बाद युवक व युवती को लगने लगा कि उनको अच्छा मुनाफा मिल रहा है। जिस पर दोनों ने विभिन्न तरीकों से 27 लाख 78 हजार 370 रुपये निवेश कर दिए। इतने पैसे निवेश करने पर उनके पोर्टल पर 3 लाख 77000 डॉलर दिखा रहा था। उस मुनाफे के पैसों को निकालने की कोशिश करने लगे तो आरोपी ठग ने कहा कि अच्छा मुनाफा हो रहा है, तो इसलिए कुछ और पैसे निवेश कर दो। जिस पर युवक व युवती ने मना कर दिया। तब उनको पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।
हेमलता रावत