{"_id":"68d2f813c20eae1d8d0b8a1d","slug":"a-woman-who-suffered-burn-injuries-while-working-in-a-factory-died-during-treatment-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52030-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फैक्टरी में काम करने के दौरान झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फैक्टरी में काम करने के दौरान झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
- आठ महीने के बच्चे का चल रहा इलाज, सेक्टर-58 थाना इलाके की घटना
- मृतका के पति के बयान पर फैक्टरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना इलाके में फैक्टरी में भट्ठी पर काम करने के दौरान झुलसी महिला शशि की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं महिला का आठ साल का बच्चा अभी भी अस्पताल में भर्ती है। मृतका यूपी हरदोई की मूल निवासी थी और यहां अपने पति हरि श्याम के साथ रहती थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतका के पति के बयान पर सेक्टर-58 थाना में फैक्टरी मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
यह हादसा 15 सितंबर को हुआ। मृतका शशि बल्लभगढ़ की कृष्णा कॉलोनी में एक फैक्टरी में काम करती थी। मृतका के पति हरि श्याम ने पुलिस को बयान दिया है कि वर्कशॉप के मालिक संतोष कुमार तिवारी ने जान बूझकर कंपनी में खराब पड़ी गैस भट्ठी को पत्नी से जबरन चलाने को कहा। ऐसा न करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी। नौकरी जाने के डर से महिला ने भट्ठी को चलाया तो अचानक आग लग गई। इससे शशि और आठ महीने का बच्चा बुरी तरह झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। वहीं मृतका के बच्चे का इलाज अब लखनऊ के अस्पताल में चल रहा है।