फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A woman was raped by telling her that she was a ghost

Faridabad News: प्रेत का साया बताकर महिला से किया दुष्कर्म

Mon, 25 Aug 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A woman was raped by telling her that she was a ghost
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ इलाके की रहने वाली महिला पर प्रेत का साया बताकर तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील फोटो खींच ली और 10 से अधिक बार महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि साल 2022 में उसकी शादी हुई। कुछ समय बाद उसकी तबियत खराब रहने लगी तो कई डॉक्टरों को दिखाया। कई डॉक्टरों से इलाज के बावजूद तबियत में सुधार नहीं हुआ तो साल 2024 में नानी उसे बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में नितिन तांत्रिक के पास ले गई। यहां नानी को बाहर बैठाकर आरोपी उसे कमरे में ले गया और कपड़े उतारकर अश्लील फोटो खींचे व दुष्कर्म किया। आरोपी ने लगातार सात शनिवार उसे बुलाया और दुष्कर्म किया। बेटा पैदा होने के बाद महिला ने आरोपी के पास जाना बंद किया तो उसने पति को फोटो दिखा दी। दंपती में अनबन हो गई और तलाक तक की नौबत आ गई। अब आरोपी ने महिला की फोटो वायरल कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि महिला थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed