{"_id":"67cf3d8f77666888260e816e","slug":"a-woman-was-found-hanging-from-a-noose-and-her-sons-body-was-found-on-the-ground-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-39677-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फंदे से लटकी मिली महिला और जमीन पर मिला बेटे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फंदे से लटकी मिली महिला और जमीन पर मिला बेटे का शव
विज्ञापन
न्यू भारत कॉलोनी में संदिग्ध हालात में मृत मिले मां-बेटा
बेटे की जहरीला पदार्थ देकर हत्या के बाद आत्महत्या करने की आशंका
खेड़ीपुल थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना एरिया की न्यू भारत कॉलोनी में संदिग्ध हालात में 45 साल की महिला और उसके 14 साल के मंदबुद्धि बेटे मृत मिले हैं। महिला बिमला देवी का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। जबकि किशोर का शव कमरे में जमीन पर पड़ा था। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला ने बेटे की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है।
न्यू भारत कॉलोनी में ये मामला सोमवार शाम को सामने आया। पुलिस कंट्रोल रूम में एक पड़ोसी ने सूचना दी कि मकान के कमरे में महिला और उसका बेटा मृत पड़े हैं। सूचना कंट्रोल रूम से खेड़ीपुल थाना पुलिस को दी गई तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ये कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खोला तो पंखे के सहारे महिला का शव फंदे से लटका था जबकि एक किशोर जमीन पर मृत पड़ा था। महिला की पहचान बिमला देवी (45) और किशोर की पहचान कृष्णा (14) के तौर पर हुई। परिवार बीते 15 साल से यहां किराये पर रहता है। बिमला के पति ओमप्रकाश की कोरोना के दौरान मौत हो गई थी। जबकि बेटी की वो शादी कर चुकी है।
महिला आस-पास के मकानों में काम कर मंदबुद्धि बेटे के साथ रहती थी। पड़ोसियों ने बताया कि महिला बेटे को लेकर अक्सर चिंतित रहती थी। वो कहती थी कि मेरे जाने के बाद बेटे को कौन संभालेगा, इसलिए जब भी जाऊंगी, बेटे को साथ ही ले जाऊंगी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आस-पास के लोग भी कोई बात नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना के बाद देर शाम भूपानी एरिया में रहने वाली मृतका की बेटी अनीता व दामाद संतोष यहां पहुंचे। संतोष ने बताया कि 10 साल पहने उनकी शादी अनीता से हुई थी। कृष्णा की हालत शुरू से ही ऐसी थी। जिसे लेकर अक्सर सास चिंतित रहती थीं। लेकिन अब अचानक उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, ये उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।