फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A woman was duped of Rs 90,000 by luring her with the promise of earning money from home; the account holder was arrested from Jaipur.

Faridabad News: घर बैठे कमाई का लालच देकर महिला से 90 हजार की ठगी, जयपुर से खाताधारक गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 90,000 by luring her with the promise of earning money from home; the account holder was arrested from Jaipur.
बल्लभगढ़। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच देकर एक महिला से करीब 90 हजार की ठगी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साइबर थाना एनआईटी टीम ने राजस्थान के जयपुर से इंद्रमान सैनी निवासी जयपुर को गिरफ्तार किय है। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल को इरोज अपार्टमेंट निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे फोन कर घर बैठे पैसे कमाने का लालच दिया गया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया, जहां शुरुआत में मिंत्रा से सूट की तस्वीरें साझा करने जैसे आसान टास्क दिए गए। भरोसा बनने के बाद आरोपियों ने प्रीपेड टेलीग्राम टास्क के नाम पर उससे 90,430 विभिन्न खातों में जमा करा लिए। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से 50,000 पहले यश वर्मा के बैंक खाते में पहुंचे। इसके बाद यश वर्मा ने 49,900 इंद्रमान सैनी के गोल्ड लोन खाते में ट्रांसफर किए। आरोपित ने इस राशि से अपने गोल्ड लोन खाते को टॉप-अप कर रकम निकाल ली। तकनीकी जांच और बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर साइबर थाना एनआईटी पुलिस जयपुर पहुंची और खाताधारक इंद्रमान सैनी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed