{"_id":"67d5d00e2fc64368c10aa204","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-393-lakh-on-the-pretext-of-profit-on-investment-in-stock-market-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-39875-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर युवती से 3.93 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर युवती से 3.93 लाख ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवती ने 3 लाख 93 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एनआईटी साइबर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 23 निवासी बबली ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। उनके पास मीरा पटेल के नाम से मैसेज आया। मैसेज में आईपीओ और ब्लॉक ट्रेडिंग में निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने की बात लिखी हुई थी। इसके बाद उनको सोशल मीडिया के ग्रुप में जोड़ा गया। जहां पर लोग पैसे निवेश करने के बाद स्क्रीन शॉट शेयर कर रहे थे। उनको विश्वास हो गया कि वह भी इस तरीके से मुनाफा कमा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने अपना आधार कार्ड, उनको दिया। उसके आधार पर उनका खाता खुल गया। अकाउंट खोलने के बाद उन्होंने पैसे डालने शुरू कर दिए। निवेश के नाम पर उनसे 3 लाख 93 हजार रुपये ठग लिए।