{"_id":"671d5a947425b5dbd50e669c","slug":"a-woman-was-cheated-of-rs-25-lakh-in-the-name-of-completing-a-task-faridabad-news-c-26-1-del1005-32783-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टास्क पूरा करने के नाम पर महिला से ढाई लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टास्क पूरा करने के नाम पर महिला से ढाई लाख की ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। घर बैठे टास्क पूरा कर मुनाफा कमाने के चक्कर में एक महिला ने दो लाख 56 हजार रुपये गंवा दिए। महिला जब पैसे निकालने की कोशिश करने लगी तो आरोपी ने उनसे 4 लाख 41 हजार रुपये की डिमांड की। जिसको देने से मना करने पर महिला को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। थाना साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-10 निवासी निधि मेहरोत्रा ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। उनके पास 3 अगस्त को टेलीग्राम पर मैसेज आया। जिसमें पार्ट टाइम जॉब करके पैसे कमाने के बारे में बताया गया। साइबर ठग ने टास्क पूरा करने के लिए कहा। 14 अगस्त को उनको 20 टास्क पूरा करने के लिए मिले जिनको उन्होंने समय पर पूरा कर दिया। जिसके बदले में उनको 1000 रुपये दिए गए। उसके बाद साइबर ठग ने अगला कार्य करने के लिए उनसे 10 हजार रुपये मांगे, जिस पर महिला ने ठग से कहा कि उनके पास पैसे नहीं है। 15 अगस्त को उन्होंने आरोपी के बताए हुए खाते में 7800 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
उसके बाद आरोपी ने उनको कहा कि वह अगले पड़ाव के लिए उनको लग्जरी एक्सपोजर देंगे। जिसके लिए आरोपी ने उनसे 50 हजार रुपये की डिमांड की। उन्होंने आरोपी को विभिन्न टास्क को पूरा करने व ग्रुप में जुड़ने के लिए दो लाख 56 हजार दे दिए। जब वह टास्क पूरा करने वाला मुनाफा निकालने लगी तो वह निकाल नहीं पाई। जिस पर महिला ने जब आरोपियों ने बात की तो आरोपियों ने कहा कि उनको पैसे निकालने के करीब 4 लाख 41 हजार जमा कराने होंगे, तो ही आप पैसे निकाल पाएंगे। जिसके बाद उनको पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।