फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A woman from Sector-3 was murdered in Gajraula, UP.

Faridabad News: सेक्टर-3 की रहने वाली महिला की यूपी के गजरौला में हत्या

Sun, 10 May 2026 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
A woman from Sector-3 was murdered in Gajraula, UP.
प्रेमी समेत दो गिरफ्तार, शादी करने का बना रही थी दबाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 स्थित शिव कॉलोनी की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहित महिला का शव उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला। महिला की गला दबा कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गजरौला थाना पुलिस को 7 मई को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। महिला की उम्र करीब 25 से 27 वर्ष के बीच बताई जा रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान करने की कोशिश की। महिला की पहचान बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 की शिव कॉलोनी निवासी तनु के रूप में हुई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। तनु के दो बच्चे हैं। उसका 10 साल का बेटा दीपांशु अपनी दादी के पास रहता है, जबकि 7 साल की बेटी उसके साथ रहती थी। तनु की मां मीना ने बताया कि 6 मई को उनकी बेटी घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपने बेटे का एडमिशन कराने जा रही है और शाम तक वापस आ जाएगी लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की और उसकी ससुराल प्याली गांव में भी जाकर पता किया, लेकिन वहां भी वह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीना ने बताया कि बाद में पता चला कि तनु कामिल नाम के युवक के साथ गजरौला गई थी। परिवार ने उससे संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। 8 मई को गजरौला पुलिस का फोन आया कि रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का शव मिला है और पहचान के लिए बुलाया । जब परिवार वहां पहुंचा तो वह शव तनु का ही निकला।



गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कामिल और नजीर नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि तनु कामिल से शादी करना चाहती थी, लेकिन कामिल इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और कामिल ने अपने जीजा नजीर के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी । मृतका अपने पति से विवाद के चलते वह अलग रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed