{"_id":"68618fe900d2744f7902e2ac","slug":"a-woman-and-a-young-woman-were-cheated-on-the-pretext-of-a-prepaid-task-on-telegram-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46209-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने महिला और युवती से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने महिला और युवती से ठगी
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ और सेंट्रल थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने एक महिला व एक युवती को टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठग लिया। आरोपियों ने महिला से 2.85 लाख रुपये और युवती से 77650 रुपये ठग लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ और सेंट्रल थाना पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पहले मामले में पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ एरिया की रहने वाली महिला लता ने दी है। इनका कहना है कि कुछ दिन पहले इनके पास घर बैठे कमाई के ऑफर का मैसेज आया। जिसमें कहा गया कि कुछ टास्क पूरा कर आप रुपये कमा सकते हो। महिला ने हामी भरी तो शुरू में इन्हें कुछ टास्क दी गई। लेकिन बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराने लगे। महिला ने कुल 2.85 लाख रुपये निवेश कर दिए। लेकिन आरोपियों ने न तो रिफंड दिया और न ही मुनाफा। तब ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
दूसरे मामले में पुलिस को शिकायत सेक्टर-28 एरिया की रहने वाली युवती ने दी है। युवती का कहना है कि कुछ दिन पहले उन्हें घर बैठे पार्ट टाइम जॉब कर कमाई करने का ऑफर दिया गया। युवती ने इसकी लिए हामी भरी तो आरोपियों ने कुछ रिव्यू टास्क दिए। बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे के साथ रिफंड का झांसा दिया। अलग-अलग टास्क में युवती से 77650 रुपये निवेश करा लिए गए। लेकिन रिफंड करने को कहा तो बहाने बनाकर और रुपये ट्रांसफर करने को कहने लगे। तब ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।