{"_id":"6a1c84569562fa45cf0e4124","slug":"a-woman-and-a-19-year-old-girl-along-with-three-children-are-missing-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71280-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन बच्चों सहित महिला और 19 वर्षीय युवती लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन बच्चों सहित महिला और 19 वर्षीय युवती लापता
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से एक महिला अपने तीन छोटे बच्चों सहित तथा एक 19 वर्षीय युवती के लापता होने के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर थाना क्षेत्र की अज्जी कॉलोनी निवासी सिकंदर राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मई की रात वह ड्यूटी से घर लौटे तो उनकी पत्नी घर पर नहीं मिली। उनके साथ उनकी छह वर्षीय बेटी नेहा, तीन वर्षीय बेटी रिया और दो वर्षीय बेटा रियांश भी लापता थे। परिजनों ने रिश्तेदारों व अन्य संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने साथ करीब 15 हजार रुपये और जेवरात भी ले गई है। वहीं दूसरा मामला सेक्टर-7 क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति की 19 वर्षीय बेटी 29 मई को किसी कार्य से वाईएमसीए चौक गई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।