फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A woman accused an acquaintance who came to her house of rape

Faridabad News: घर आए परिचित पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Mon, 18 Aug 2025 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A woman accused an acquaintance who came to her house of rape
शोर मचाने पर भागा आरोपी, सेक्टर-58 थाने में दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने घर आए परिचित पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार परिचित महिला ने पलवल निवासी आरोपी बाबूलाल से संपर्क कराया था। आरोपी ने 15 अगस्त को कॉल कर कहा कि वो बच्चों के लिए मिठाई आदि लेकर आ रहा है और घर का पता पूछ लिया। बच्चे उस दौरान फरीदाबाद में ही रहने वाली मौसी के घर गए थे तो आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

पुलिस को शिकायत देने वाली महिला ने बताया कि वो बीते कई साल से अपने पति से अलग दो बच्चों के साथ रहती है। एक सहेली ने पलवल के गांव दिघौट निवासी बाबूलाल उर्फ मुकेश से संपर्क कराया और कहा कि बाबूलाल गरीबों की मदद करता है। बाबूलाल और महिला की कई बार बातचीत हुई। महिला के अनुसार 15 अगस्त को बाबूलाल ने कॉल कर कहा कि स्वतंत्रता दिवस के चलते वो महिला के बच्चों के लिए मिठाई आदि लेकर आ रहा है। इसी बहाने से आरोपी ने महिला के घर का पता पूछ लिया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस होने के चलते दोनों बच्चे यहीं रहने वाली अपनी मौसी के घर गए थे। इस दौरान वो घर में अकेली थी। दोपहर लगभग तीन बजे बाबूलाल इनके घर आया और चाय पी। फिर जब देखा कि बच्चे घर पर नहीं है तो आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। पड़ोसी शोर सुनकर आए और महिला के साथ थाने जाकर पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहासुनी के बाद महिला से छेड़छाड़
वहीं 15 अगस्त की रात को ही सेक्टर-85 इलाके की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला से छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात लगभग साढ़े नौ बजे सोसाइटी में ही अज्ञात व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में हाथापाई हो गई और इस दौरान आरोपी ने छेड़छाड़ की व भाग गया। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed