फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A wave of patriotism sweeps in; markets decked out with Tricolour merchandise.

Faridabad News: देशभक्ति का चढ़ा रंग, तिरंगे सामान से सजे बाजार

Thu, 13 Aug 2026 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
A wave of patriotism sweeps in; markets decked out with Tricolour merchandise.
झंडे, बैज और तिरंगा पतंगों की बढ़ी मांग, स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फरीदाबाद में देशभक्ति का रंग दिखाई देने लगा है। शहर के प्रमुख बाजारों, मॉल और सरकारी इमारतों को तिरंगे के रंगों से सजाया जा रहा है। बाजारों में भी तिरंगे झंडे, बैज, रिबन और तिरंगा पतंगों की बिक्री शुरू हो गई है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है।

शहर के बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर तिरंगे झंडे और सजावटी सामान लगाए हैं। कई जगहों पर छोटे और बड़े आकार के राष्ट्रीय ध्वज बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए तिरंगे वाले बैज, टोपी, रिस्ट बैंड और अन्य सामान भी बाजार में मिल रहे हैं। इसके अलावा तिरंगे रंग की पतंगें भी बच्चों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन


मॉल और प्रमुख बाजारों में स्वतंत्रता दिवस की थीम पर सजावट की जा रही है। वहीं सरकारी कार्यालयों और इमारतों को भी रोशनी और तिरंगे रंग की सजावट से सजाया जा रहा है। शाम के समय इन स्थानों पर सजावट देखने के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने के साथ तिरंगे से जुड़े सामान की मांग बढ़ रही है। खासकर बच्चों और युवाओं में तिरंगे वाले सामान को लेकर उत्साह है। बाजारों में खरीदारी के साथ देशभक्ति का माहौल भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed