फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A truckman who cut stolen truck parts was arrested

आगरा से चोरी ट्रक के पार्ट्स काट कर बेचने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

Thu, 27 May 2021 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
A truckman who cut stolen truck parts was arrested
फरीदाबाद। आगरा से चोरी ट्रक के पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने वाले कबाड़ी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान धौज गांव निवासी अल्ताफ के रूप में हुई है। पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-48 क्राइम ब्रांच प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने छापा मारकर गोदाम चलाने वाले को कबाड़ी को दबोचा।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से हाईवा डंपर के पार्ट्स बरामद हुए। शुरुआती पूछताछ में आरोपी से पता चला कि यह डंपर आगरा से चोरी किया गया था। क्राइम ब्रांच प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि गांव बाजरी में एक व्यक्ति चोरी के डंपर काटकर बेचता है। सूचना पर क्राइम ब्रांच ने दबिश दी थी। गोदाम में बड़ी संख्या में वाहनों के पार्ट्स मिले। नंबर प्लेट के आधार पर पता चला कि एक डंपर 19 मई को आगरा यूपी से चोरी हुआ था। वह भी यहां काटा गया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के मुताबिक अभी तक जिले में चोरी के वाहन काटने के लिए कोई गोदाम नहीं है। अधिकतर चोर नूहं ले जाकर वाहनों को कटवाते थे। मुनाफा कमाने के चक्कर में आरोपी ने यहां गोदाम बना दिया। उसे गोदाम बनाए अभी 10 से 15 दिन ही हुए हैं। रिमांड के दौरान क्राइम ब्रांच आरोपी से पता करने की कोशिश करेगी कि अब तक कहां-कहां से वाहन लाकर यहां काटे गए हैं। अब तक कितने वालों को काटा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed