{"_id":"698e2c526501a391b80c260f","slug":"a-ten-year-old-girl-was-molested-at-a-wedding-ceremony-faridabad-news-c-24-1-pal1006-121698-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शादी समारोह में दस साल की बच्ची से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शादी समारोह में दस साल की बच्ची से छेड़छाड़
विज्ञापन
पलवल। शहर थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित भवन में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
मामल में शहर की रहने वाली पीड़िता की मां (विधवा) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 फरवरी की रात वह अपनी बेटी के साथ सोहन रोड स्थित मैरिज गार्डन में एक कार्यक्रम में गई थीं। रात करीब नौ बजे जब उनकी बेटी गार्डन में घूम रही थी तभी वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची को बहला-फुसलाकर जबरन बाथरूम में खींच लिया। आरोपी ने बच्ची के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ की और उसे शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान दरवाजा खुला रह जाने के कारण बच्ची ने आरोपी को धक्का दिया और वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बच्ची ने रोते हुए अपनी मां और परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। पीड़िता की मां का आरोप है कि उसी समय महेन्द्र फागना नाम का एक व्यक्ति वहां पहुंचा, जिसने आरोपी को अपना परिचित बताया और स्वजन से उसे जबरन छुड़ाकर अपने साथ ले गया। संवाद