फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A teenager taken to park in Faridabad and misdeed victim mother lodged a complaint

हरियाणा में हैवानियत: सड़क से पकड़कर ले गया पार्क और लूट ली छात्रा की अस्मत, मुंह खोलने पर दी हत्या की धमकी

Sun, 27 Jul 2025 06:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 27 Jul 2025 06:55 PM IST
सार

आरोपी ने किशोरी को पकड़ा और पार्क में ही दुष्कर्म किया। किशोरी को आरोपी ने धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। डर के चलते किशोरी ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। 

विज्ञापन
A teenager taken to park in Faridabad and misdeed victim mother lodged a complaint
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मुजेसर थाना एरिया में एक किशोरी को पार्क में ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने मामले में शिकायत पुलिस को दी है। आरोप है कि सड़क किनारे जाते समय युवक ने किशोरी को रोककर दुष्कर्म किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मुजेसर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन

12वीं कक्षा की है छात्रा है पीड़िता
किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में ये वारदात मई की बताई है। किशोरी 12वीं कक्षा की छात्रा है। महिला का कहना है कि उनकी बेटी किसी काम से जा रही थी। तभी पार्क के पास पहुंची तो वहां मौजूद युवक ने किशोरी का रास्ता रोक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद दी धमकी
आरोपी ने किशोरी को पकड़ा और पार्क में ही दुष्कर्म किया। किशोरी को आरोपी ने धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। डर के चलते किशोरी ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। 

विज्ञापन

बेटी के गुमसुम रहने पर हुआ मां को शक
घर में हर समय वो गुमसुम रहने लगी तो परिवार वालों ने कई बार उससे पूछा लेकिन किशोरी ने कुछ नहीं बताया। काफी समझाने पर अब किशोरी ने अपने साथ हुई वारदात के बारे में मां को बताया तो मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत पर मुजेसर थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की है। पुलिस टीम अब पार्क के आस-पास के एरिया में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed