{"_id":"6a00d8e49d4b857e6109d9b7","slug":"a-synthetic-track-will-be-built-in-sanjha-park-in-sector-9-providing-better-facilities-to-the-people-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69655-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-9 के सांझा पार्क में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-9 के सांझा पार्क में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में कार्य का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-9 स्थित सांझा पार्क में रविवार को सिंथेटिक ट्रैक निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई। स्थानीय पार्षद मुकेश अग्रवाल ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में कार्य का शुभारंभ किया। पार्क में आधुनिक ट्रैक बनने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया।
पार्षद मुकेश अग्रवाल ने कहा कि ट्रैक बनने के बाद पार्क में आने वाले बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को मॉर्निंग वॉक, रनिंग और फिटनेस गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के पार्कों और सार्वजनिक स्थानों को आधुनिक स्वरूप देने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि लोगों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि पार्क में लंबे समय से बेहतर वॉकिंग ट्रैक की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सिंथेटिक ट्रैक बनने से न केवल लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पार्क की खूबसूरती भी बढ़ेगी। उनका कहना था कि इससे सुबह और शाम पार्क में आने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा होगा और बच्चों को खेलकूद के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रणवीर चौधरी, सतवीर शर्मा, अरुण बजाज, आरके केसवानी, राजेंद्र मेहंदीरत्ता, आरके सिंगला, हरीश सिंगला, नम्रता मित्तल, संजीव शर्मा, डॉ. नरेंद्र घई, संजीव चितकारा और एचपी अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।