फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A student injured in a fight while warming himself by a bonfire died.

Faridabad News: अलाव तापते समय हुए झगड़े में घायल छात्र ने तोड़ा दम

Mon, 05 Jan 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A student injured in a fight while warming himself by a bonfire died.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। संजय कॉलोनी में अलाव तापते समय हुए विवाद में 12वीं कक्षा के छात्र की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई, जिसकी पांच दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

घटना 30 दिसंबर की रात की है। मृतक रवि जो संजय कॉलोनी का निवासी था, अपने कुछ दोस्तों के साथ आरओ प्लांट के पास अलाव ताप रहा था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कुछ युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि 10-12 युवक बाइकों पर सवार होकर आए, जिनके चेहरे ढके हुए थे और हाथों में डंडे थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने बिना किसी चेतावनी के रवि पर हमला कर दिया और उसके सिर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल रवि को पहले बादशाह खान अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रवि के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और परिवार में अब मां और छोटी बहन ही रह गए हैं। मुजेसर थाना पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि बाकी आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed