{"_id":"6a86067c4136f9d031077a0c","slug":"a-strong-booth-will-strengthen-the-organization-workers-given-the-mantra-of-active-engagement-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77846-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मजबूत बूथ से मजबूत होगा संगठन, कार्यकर्ताओं को दिया सक्रियता का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मजबूत बूथ से मजबूत होगा संगठन, कार्यकर्ताओं को दिया सक्रियता का मंत्र
विज्ञापन
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेद प्रकाश फुला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक पर अधिक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री वेद प्रकाश फुला ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला है। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस मौके पर फरीदाबाद के महापौर प्रवीण जोशी, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, वरिष्ठ नेत्री नीरा तोमर और वरिष्ठ नेता टिप्पर चंद शर्मा सहित जिला पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।