{"_id":"695b9f4dc82e77e350046400","slug":"a-step-towards-building-the-future10-rooms-will-be-built-in-the-school-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59622-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भविष्य निर्माण की ओर एक कदम...स्कूल में बनेंगे 10 कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भविष्य निर्माण की ओर एक कदम...स्कूल में बनेंगे 10 कमरे
विज्ञापन
एनआईटी-3 स्थित राजकीय स्कूल में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे 10वीं-12वीं के छात्र
74 लाख रुपये की लागत से बनेंगे
नंबर गेम - 15 महीने के अंदर पूरा किया जाएगा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एनआईटी-तीन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा देने के लिए 10 नए कमरों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। विभाग की ओर से 10 कमरों पर करीब 74 लाख रुपये की लागत आएगी। इसको लेकर विभाग की ओर से निविदा जारी कर दी गई है।
शहर में छह मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। एनआईटी क्षेत्र में होने के कारण मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंबर तीन बच्चों की संख्या ज्यादा है। इस स्कूल में दाखिले के लिए सबसे पहले आवेदन शुरू होते हैं।
सीटों से ज्यादा आवेदन आने के कारण ड्रॉ व परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाता है। एनआईटी क्षेत्र में होने व विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद विद्यालय में सुविधाओं का अभाव है। इस कारण विद्यार्थियों व शिक्षकों को कक्षाएं संचालित करने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विद्यालय में कमरों की कमी
विद्यालय में कमरों की संख्या कम होने की वजह से 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी प्राथमिक विद्यालय के भवन में बैठते हैं। विद्यालय में छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की संख्या करीब एक हजार है। उन विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से विद्यालय में कमरों की संख्या काफी कम है। उसी को ध्यान में रखते हुए अब नगर निगम की ओर से 10 नए कमरों को बनाया जा रहा है।
दो शिफ्टों में चलता है स्कूल
स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक व कमरे कम होने के कारण स्कूल दो शिफ्ट में चलाए जा रहे हैं। पहली शिफ्ट में छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थी पढ़ते हैं और दूसरी शिफ्ट में पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थी पढ़ते हैं। छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थी भी प्राइमरी स्कूल के कमरों का उपयोग करते हैं।
इन सुविधाओं से लेस होगा विद्यालय
नए भवन में स्मार्ट क्लास रूम, प्रिंसिपल रूम, पेयजल व्यवस्था, स्टाफ रूम, डिजिटल लाइब्रेरी, विज्ञान शोध के लिए लैब व शौचालय समेत अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। नए कमरे बनाकर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। इन कमरों के बनने के बाद इस स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा होगा।
स्कूल में नए भवन का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। इसको लेकर नगर निगम की ओर से निविदा जारी कर दी है। - महेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम