{"_id":"685c4b88c5c6b35fde078706","slug":"a-state-of-the-art-government-school-up-to-12th-standard-will-be-built-in-nit-3-at-a-cost-of-rs-55-crore-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45974-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी-3 में 55 करोड़ की लागत से बनेगा 12वीं तक का अत्याधुनिक सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी-3 में 55 करोड़ की लागत से बनेगा 12वीं तक का अत्याधुनिक सरकारी स्कूल
विज्ञापन
चंडीगढ़ भेजा गया प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी, बच्चों को पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए फरीदाबाद के एनआईटी-3 क्षेत्र में एक अत्याधुनिक सरकारी स्कूल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। इस स्कूल पर करीब 55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इस प्रस्ताव का विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर चंडीगढ़ मुख्यालय को भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई माह में मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
यह स्कूल नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए प्रस्तावित है। इसमें विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूल परिसर में विज्ञान, गणित और कंप्यूटर की उन्नत प्रयोगशालाएं होंगी। हर कक्षा में स्मार्ट क्लास सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, इनडोर और आउटडोर खेल मैदान, अलग-अलग शौचालयों की सुविधा, साफ-सफाई और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे और फायर सेफ्टी सिस्टम लगाए जाएंगे।
सोलर पैनल व हरियाली रहेगी प्राथमिकता
स्कूल की इमारत ऊर्जा की दृष्टि से भी आधुनिक होगी, जिसमें सोलर पैनल के माध्यम से बिजली की बचत की जाएगी। स्कूल भवन को हरियाली से भरपूर रखा जाएगा ताकि बच्चों को स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिल सके। वहीं स्कूल की दीवारों के पास व मैदान में हरियाली बनाए रखने के लिए कई तरह के पेड़-पौधे व घास लगाई जाएगी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में उत्साह
एनआईटी-3 और आसपास के सेक्टरों में रहने वाले लोगों में इस योजना को लेकर खुशी की लहर है। स्थानीय निवासी सुरेश ने बताया कि यह स्कूल क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। अभी बच्चों को निजी स्कूलों में महंगी फीस देकर पढ़ाना पड़ता है, लेकिन इस अत्याधुनिक सरकारी स्कूल से उन्हें राहत मिलेगी। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता अंकित ने कहा कि यह पहल सरकारी शिक्षा की छवि को भी बेहतर बनाएगी।
18 से 24 माह में पूरा होगा निर्माण
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक बार मंजूरी मिलते ही अगस्त से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसे पूरा करने में लगभग 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। यानी कि वर्ष 2027 के शैक्षणिक सत्र से पहले यह स्कूल छात्रों के लिए खोल दिया जाएगा।
इसको लेकर चंडीगढ़ प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। - प्रेम प्रकाश, एसडीओ, एचएसवीपी
शिक्षकों के पर भरने की प्रक्रिया जारी
फरीदाबाद। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लगभग 1700 पद खाली हैं। इससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि खाली पदों को भरने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया जारी है और जल्द ही नई भर्तियां शुरू होने की उम्मीद है ताकि शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से चल सकें।