फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A state-of-the-art driving training institute will be built in Chhapeda village

Faridabad News: लीड- छपेड़ा गांव में बनेगा अत्याधुनिक ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान

Sun, 01 Mar 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A state-of-the-art driving training institute will be built in Chhapeda village
-मिली प्रशासनिक मंजूरी, निर्माण के लिए 32.63 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत
विज्ञापन

-फेज-1 में 7.73 करोड़ जारी हुए, काम के जल्द होंगे टेंडर
शेरसिंह डागर
नूंह। लंबे इंतजार के बाद नूंह जिले को बड़ी सौगात मिली है। गांव छपेड़ा में प्रस्तावित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर) के निर्माण के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, हरियाणा ने परियोजना के लिए कुल 32 करोड़ 63 लाख 81 हजार 454 रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान करते हुए राशि जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। स्वीकृत धनराशि आरटीए नूंह को आवंटित कर दी गई है, जिससे अब निर्माण प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।
जारी आदेश के अनुसार सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पहले चरण (फेज-1) में 7 करोड़ 73 लाख 98 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इस राशि का उपयोग भूमि खरीद, “रेगुलेटरी विंग” भवन के निर्माण और प्रारंभिक आधारभूत ढांचे के विकास पर किया जाएगा। यह परियोजना मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 15241 (23 अक्तूबर 2016) के तहत स्वीकृत की गई थी, जो कई वर्षों से लंबित थी। अब प्रशासनिक मंजूरी के साथ इसे धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

-----------------

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा संस्थान :
परियोजना के तहत अत्याधुनिक ड्राइविंग प्रशिक्षण ट्रैक, थ्योरी कक्षाएं, सिमुलेटर लैब, प्रशासनिक भवन, पार्किंग क्षेत्र और सुरक्षा मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित की जाएगी। संस्थान में हल्के और भारी वाहनों की ड्राइविंग का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और वाहन संचालन से संबंधित अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ :

आईडीटीआर की स्थापना से नूंह सहित पूरे मेवात क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीक आधारित ड्राइविंग प्रशिक्षण अपने जिले में ही उपलब्ध हो सकेगा। वर्तमान में व्यावसायिक ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए युवाओं को अन्य जिलों या राज्यों का रुख करना पड़ता है। संस्थान शुरू होने से न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि प्रशिक्षित चालकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे सड़क हादसों में कमी आने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रमाणित प्रशिक्षण मिलने से ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षकों, तकनीकी स्टाफ और प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति :
आईडीटीआर बनने से छपेड़ा गांव और आसपास के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास होगा। सड़क, बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं में सुधार की संभावना है। स्थानीय लोगों ने परियोजना को मंजूरी मिलने पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि वर्षों से लंबित यह योजना अब शीघ्र ही साकार होगी।

प्रशासनिक स्वीकृति और बजट आवंटन के बाद अब टेंडर :

प्रक्रिया और निर्माण कार्य शुरू होने की दिशा में कदम तेज होने की संभावना है। यदि कार्य तय समयसीमा में पूरा हुआ तो आने वाले वर्षों में नूंह जिला सड़क सुरक्षा और व्यावसायिक ड्राइविंग प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर सकता है।

------
वर्जन
कांग्रेस सरकार ने इसे मंजूर कर, इसके लिए बजट आवंटित किया था। लेकिन भाजपा सरकार ने बनते ही इस योजना को पेंडिंग कर दिया। 11 साल से इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए सड़क से विधानसभा तक आवाज उठाई है । अब जाकर इसके लिए प्रभावी कदम सरकार को उठाना पड़ा है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा और मेवात के युवाओं को यहां प्रशिक्षण मिल सकेगा।
आफताब अहमद, विधायक नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed