{"_id":"6a67a3520e483cb8fe0921e0","slug":"a-shopping-center-will-soon-be-built-on-huda-land-in-sector-4r-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75927-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-4आर में हुडा की जमीन पर जल्द बनेगा शॉपिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-4आर में हुडा की जमीन पर जल्द बनेगा शॉपिंग सेंटर
विज्ञापन
विधायक ने की घोषणा, 18 गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक मूलचंद शर्मा ने सोमवार को नाहर सिंह कॉलोनी की मुख्य सड़क तथा भगत सिंह कॉलोनी और पूर्वी चावला कॉलोनी की 18 गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों के हाथों नारियल फुड़वाकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई गई। इस मौके पर विधायक ने यह भी घोषणा की कि सेक्टर-4आर स्थित जाट धर्मशाला के समीप हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की खाली पड़ी भूमि पर जल्द ही आधुनिक शॉपिंग सेंटर का निर्माण कराया जाएगा।
करीब 80 लाख रुपये की लागत की इस परियोजना के तहत नाहर सिंह कॉलोनी की मुख्य सड़क का निर्माण किया जाएगा, जबकि भगत सिंह कॉलोनी और पूर्वी चावला कॉलोनी की 18 गलियों को नई सड़कें देकर क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही विधायक ने नाहर सिंह कॉलोनी के एक प्रमुख चौक के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक मूलचंद शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत कर क्षेत्र में लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा पार्षद महेश गोयल, पारस जैन, नवीन आदि मौजूद रहे।