फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ??? ?????? ??? a senior citizen killed in road accident

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Mon, 14 Dec 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
??? ?????? ??? a senior citizen killed in road accident
फरीदाबाद। सेक्टर-58 के एलसन चौक पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर 65 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के समय बुजुर्ग के साथ उनका बेटा भी मौजूद था। राहगीरों की मदद से वह अपने पिता को अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक के नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ के झाड़सैंतली निवासी संजू कुमार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के रहने वाले हैं। संजू ने पुलिस को बताया कि पिता रामनिवास सिंह के साथ बल्लभगढ़ मंडी से अपने घर झाड़सैंतली पैदल जा रहा था। तभी एलसन चौक पर शाम करीब चार बजे पीछे से एक कार चालक ने उनके पिता को टक्कर मार दी। इससे उसके पिता के सिर, छाती, बांए पैर, टकना व अन्य जगह पर गंभीर रूप से चोट आई। पीड़ित ने कार का नंबर नोट कर लिया था, लेकिन तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद संजू पिता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ ले गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एनआईटी के बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीके अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बुजुर्ग रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर सेक्टर 58 की पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed