{"_id":"6a495335a2a9517db506a4bc","slug":"a-scuffle-broke-out-between-a-woman-and-the-municipal-corporations-sdo-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74040-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निर्माणाधीन मकान पर कार्रवाई के दौरान महिला और नगर निगम के एसडीओ में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निर्माणाधीन मकान पर कार्रवाई के दौरान महिला और नगर निगम के एसडीओ में नोकझोंक
विज्ञापन
भूपानी की शिव कॉलोनी का मामला, दोनों ने एक- दूसरे पर आरोप लगाते हुए दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भूपानी गांव की शिव कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान पर नगर निगम की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। मकान निर्माण करा रही महिला और नगर निगम के एसडीओ के बीच मौके पर तीखी नोकझोंक हुई। महिला ने एसडीओ पर अभद्र व्यवहार, बिना महिला पुलिस के कार्रवाई करने और बार-बार उसके मकान को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। वहीं एसडीओ ने महिला पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और जेसीबी पर ईंट फेंकने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने थाना भूपानी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिव कॉलोनी निवासी बबिता ने बताया कि उन्होंने भूपानी निवासी विनोद भाटी से प्लॉट खरीदकर मकान का निर्माण शुरू कराया था। उनका कहना है कि 21 जून को निर्माण कार्य शुरू हुआ था। आरोप है कि 23 जून को नगर निगम की टीम बिना पूर्व सूचना के पहुंची और निर्माण का हिस्सा तोड़ दिया। इसके बाद 26 जून को दोबारा कार्रवाई की गई। बबिता का आरोप है कि तीन जुलाई को एसडीओ हितेश दहिया फिर जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और मकान तोड़ने का प्रयास किया जिससे विवाद हो गया।
महिला का कहना है कि कार्रवाई के दौरान मौके पर महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थीं और एसडीओ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ धक्का-मुक्की करने की भी कोशिश की गई। घटना के बाद उन्होंने थाना भूपानी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
दूसरी ओर नगर निगम के एसडीओ हितेश दहिया ने महिला के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि नगर निगम की टीम नियमानुसार कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान महिला ने जेसीबी पर ईंट फेंककर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस संबंध में उन्होंने भी पुलिस को शिकायत दी है।
थाना भूपानी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।