फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A sadhu was killed by beating him with a stick, one accused arrested

Faridabad News: डंडे से पीटकर की थी साधू की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A sadhu was killed by beating him with a stick, one accused arrested
बल्लभगढ़ अनाज मंडी में मिला था शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में मृत मिले साधू की हत्या गाली-गलौज के बाद मंडी के ही दो मजदूरों ने डंडे से पीटकर की थी। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने एक आरोपी संजीत मेहतो को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार, बेगूसराय का मूल निवासी है और अब बल्लभगढ़ अनाज मंडी में ही रहता है।


आरोपी से पूछताछ में पता चला कि 8 जून की रात को वो अपने साथी के साथ मौजूद था। इस दौरान साधू विजय गुप्ता के साथ इनकी गाली-गलौज हुई। इसी के गुस्से में दोनों ने मिलकर साधू की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। संजीत पर पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। उसके दूसरे साथी की तलाश टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed