फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A road safety awareness campaign was conducted at the traffic booth.

Faridabad News: ट्रैफिक बूथ पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया

Thu, 06 Aug 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A road safety awareness campaign was conducted at the traffic booth.
बल्लभगढ़। राष्ट्रीय ट्रैफिक लाइट दिवस के अवसर पर बुधवार को ओल्ड फरीदाबाद चौक स्थित ट्रैफिक बूथ पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के डीटीओ मुनीश सहगल के मार्गदर्शन तथा ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन


डीटीओ मुनीश सहगल ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि लाल बत्ती होने पर अनिवार्य रूप से रुकें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि कुछ मिनटों की जल्दबाजी कई बार जिंदगी भर का पछतावा बन जाती है। सड़क सुरक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी है और प्रत्येक चालक को अपनी बारी का इंतजार करना चाहिए। रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट बिजेंद्र सैनी ने बताया कि 5 अगस्त को विश्वभर में राष्ट्रीय ट्रैफिक लाइट दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक सिग्नल लगने से पहले चौराहों पर सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती थीं। ट्रैफिक लाइट व्यवस्था शुरू होने के बाद यातायात संचालन अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed