फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A record 998 infected were found in the district, three died

जिले में रिकॉर्ड 998 संक्रमित मिले, तीन की मौत

Sun, 18 Apr 2021 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
A record 998 infected were found in the district, three died
फरीदाबाद। कोरोना के मरीजों ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 998 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। इस साल के यह सबसे अधिक मामले बताए गए है, जबकि 448 मरीजों को स्वस्थ्य घोषित किया गया है। तीन संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही अब तक जिले में 439 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 998 कोरोना संक्रमित नए मामलों आए है। सेक्टर-7, गोपाल अस्पताल, सूर्या कॉलोनी,सरपंच कॉलोनी, एनआईटी पांच, ओम एंक्लेव, जवाहर कॉलोनी, भूदत्त कॉलोनी, इंद्रा नगर इत्यादि इलाकों से आने वाले संक्रमितों की संख्या अधिक है। जिले में अभी तक कुल 55,748 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 50,110 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय जिले में 5199 एक्टिव केस हैं। इनमें से केवल 748 ही अस्पतालों में हैं, बाकी 4451 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में दाखिल 134 मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं, जबकि 25 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में हमने कोरोना जांच को काफी बढ़ा दिया है। रविवार को 4140 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 2875 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक जिले में 6 लाख 21 हजार 196 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 89.9 प्रतिशत बनी हुई है।
विज्ञापन

दो हजार लोगों ने लगवाया कोरोना टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को टीकाकरण अभियान के तहत 53 सेशन का आयोजन किया गया। इसमें 2005 लोगों ने टीका लगवाया। जिसमें 1342 लोगों ने टीके की पहली व 663 लोगों ने दूसरी डोज ली। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि 45 से 60 साल की उम्र के 659 लोगों ने टीके की पहली व 207 लोगों ने दूसरी डोज ली। जबकि 60 साल से अधिक उम्र के 459 बुजुर्गों ने टीके की पहली व 447 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। उन्होंने कहा कि रविवार को 10 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 14 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके की पहली डोज लगाई गई। वहीं, पांच फ्रंटलाइन वर्कर्स व चार स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी डोज दी गई। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में टीकाकरण के सेशन बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के पास सोमवार तक कोविशील्ड की पांच हजार व कोवैक्सीन की 15 हजार नई डोज पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed