फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A person from Faridabad was duped by a fake call centre operating in Indore

Faridabad News: इंदौर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से फरीदाबाद के व्यक्ति से ठगी

Wed, 27 Aug 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A person from Faridabad was duped by a fake call centre operating in Indore
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने रेड कर फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा
विज्ञापन

आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। इंदौर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से फरीदाबाद के व्यक्ति से करेंसी में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी की गई। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने इस फर्जी कॉल सेंटर पर रेड कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि अरुण भौंसले मास्टरमाइंड है।

इसने इंदौर, मध्य प्रदेश में एक बिल्डिंग को किराये पर लेकर फर्जी कॉल सेंटर चला रखा था। इसमें सभी सहआरोपी कॉलिंग का काम करते थे। विनय जोशी वेबसाइट और लिंक डेवलप करने का काम करता था। पकड़े गए आरोपियों में अरूण भौंसले, आयुष सिलावट, नेमिश राठौर, पवन राठौर, विक्की राठौर, कार्तिक भौंसले, अभिषेक मीणा, विनय जोशी शामिल हैं। पुलिस टीम इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से सात मोबाइल व एक लैपटाॅप बरामद किया गया है। आरोपियों से टीम पूछताछ कर रही है।साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को ये शिकायत टिकावली गांव निवासी व्यक्ति ने दी। इसमें आरोप लगाया गया कि एक फरवरी को उनके पास एक नंबर से कॉल आई। आरोपी ने इन्हें करेंसी में ट्रेडिंग के बारे में बताया और कहा कि इसमें निवेश करने पर आपको काफी मुनाफा होगा। शिकायतकर्ता उनके झांसे में आ गए और उनके कहे अनुसार खाता खुलवाकर 1.10 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में अपना खाता खोलकर देखा तो निवेश की गई रकम नहीं दिख रही थी। आरोपियों ने भी कोई जवाब नहीं दिया। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed