फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A notice came and the income of a lifetime collapsed

एक नोटिस आया और ढह गई जिंदगी भर की कमाई

Thu, 19 Nov 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
A notice came and the income of a lifetime collapsed
फरीदाबाद अनंगपुर की पहाड़ियों में अवैध रूप से बने मकानों को नगर निगम द्वारा तोड़ने पर घर से सामान - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद (कैलाश गठवाल)। तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान यह मामला भी सामने आया कि कॉलोनी के आसपास के कुछ लोगों ने सीएम विंडो पर आठ से अधिक शिकायतें दे रखी थी। जिस पर कार्रवाई हुई है। लोग यहां आठ से दस हजार रुपये गज के हिसाब से जमीन खरीद कर मकान बना रहे थे। कई घरों में सबमर्सिबल भी लगा हुआ था, जो गैरकानूनी है। निगम के अधीक्षण अभियंता व ड्यूटी मजिस्ट्रेट ओपी कर्दम ने बताया कि यहां के लोगों की आपसी रंजिश और राजनीति के कारण कार्रवाई ज्यादा हो रही है। कुछ मकान पुलिसकर्मियों और नगर निगम दिल्ली के कर्मचारियों के भी बने हुए थे। वहीं लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से बस एक नोटिस आने पर जिंदगी की इमारत ढह गई।
विज्ञापन

अब सर्दियों में बच्चों को लेकर कहां जाएं
मकान बनाकर रह रहे उत्तराखंड निवासी दिलीप सिंह बोरा का कहना है कि दो साल पहले वह गांव की जमीन बेचकर यहां आए थे। जीवन की जो जमा पूंजी थी वह मकान बनाने में लगा दी। बस एक नोटिस आया और आंखों के सामने घर ढह गया। बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी कुलदीप मिश्रा का कहना है कि वह एक ड्राइवर की नौकरी करते थे। सारी कमाई छोटा सा मकान बनाने में लगा दी। अभी तो मकान पूरी तरह बना भी नही था। लॉकडाउन में नौकरी छूट गई। अब चाय बेचकर घर चला रहे थे। सर्दियों में बच्चों को लेकर कहां जाएं मकान टूट गया।
विज्ञापन

तोड़फोड़ में दब गए थे डॉगी के पिल्ले, पुलिस ने निकाले
तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान एक डॉगी के तीन पिल्ले मलबे में दब गए। डॉगी ने एक मकान के पास गड्ढे में बच्चों को जन्म दिया था। काफी देर तक जब डॉगी उस गड्ढे को खोदती और भौंकती रही तो एक पुलिसकर्मी ने फावड़े से वहां खोदना शुरू किया। काफी देर बाद मिट्टी से तीन पिल्ले जिंदा निकाले गए। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed