फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A new crematorium has been constructed in Chandpur at a cost of Rs 20 lakh.

Faridabad News: चांदपुर में 20 लाख की लागत से तैयार हुआ नया श्मशान घाट

Tue, 10 Mar 2026 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A new crematorium has been constructed in Chandpur at a cost of Rs 20 lakh.
पहले सुविधाओं के अभाव में धूप में खड़े रहने को मजबूर होते थे लोग
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी





तिगांव। गांव चांदपुर में करीब 20 लाख रुपये की लागत से नया श्मशान घाट बनकर लगभग तैयार हो गया है। श्मशान घाट के निर्माण से अब ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान काफी राहत मिलने की उम्मीद है। पहले यहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।



ग्रामीणों के अनुसार, पहले जब कोई व्यक्ति अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर श्मशान घाट पहुंचता था तो वहां न तो बैठने की समुचित व्यवस्था होती थी और न ही छाया की कोई व्यवस्था थी। ऐसे में लोगों को तेज धूप या खराब मौसम में लंबे समय तक खड़े रहना पड़ता था। इसके अलावा पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे अंतिम संस्कार में आए लोगों को काफी दिक्कत होती थी। अब ग्राम पंचायत की पहल पर करीब 20 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट का निर्माण कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यहां अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्मशान घाट में पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है ताकि अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को परेशानी न हो। इसके साथ ही यमुना नदी से जल लाने के लिए घाट तक सीढ़ियों का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिससे लोगों को नदी तक आने-जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन








वर्जन





गांव में लंबे समय से श्मशान घाट की बेहतर व्यवस्था की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए पंचायत की ओर से इसका निर्माण कराया गया है। -सूरजपाल उर्फ भूरा, सरपंच गांव चांदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed