फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A new building of Ayush dispensary will be constructed in Fatehpur Billoch with two crore rupees

Faridabad News: फतेहपुर बिल्लौच में दो करोड़ से बनेगा आयुष औषधालय का नया भवन

Sat, 02 Aug 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A new building of Ayush dispensary will be constructed in Fatehpur Billoch with two crore rupees
पंचायती राज की ओर से निविदा जारी की गई, 2.20 करोड़ की आएगी लागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र में स्थित गांव फतेहपुर बिल्लौच के लोगों को जल्द ही नए भवन में आयुष औषधालय की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा के शुरू होने से गांव के अलावा आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा। गांव में आयुष औषधालय के भवन को नए सिरे से बनाने के लिए पंचायती राज की ओर से निविदा जारी कर दी गई है। भवन का निर्माण कार्य दो करोड़ 20 लाख की लागत से बनाया जाएगा।


गांव फतेहपुर बिल्लौच के आयुष औषधालय का भवन काफी जर्जर हो चुका है। करीब चार वर्ष पूर्व पंचायती राज ने औषधालय के भवन को जर्जर घोषित कर दिया था। उसके बावजूद चिकित्सक उसी जर्जर बिल्डिंग में बैठकर ग्रामीणों को परामर्श दे रहे हैं। गर्मी, बरसात व सर्दी के दिनों में भी उसी औषधालय में बैठकर परामर्श देते हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए अब पंचायती राज की ओर से नई भवन के लिए निविदा जारी कर दी है। नया भवन दो करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मनीषा लांबा के प्रयास के बाद अब सरकार से नया भवन बनाने की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए सरकार ने 2.20 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया है। इसके साथ ही यहां पर सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। नया भवन बनने के बाद पंचकर्म, योगाभ्यास जैसी सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed