{"_id":"698394920542cbc0320e44b4","slug":"a-moving-car-suddenly-caught-fire-the-couple-saved-their-lives-by-jumping-out-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62071-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चलती कार में अचानक लगी आग, दंपती ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चलती कार में अचानक लगी आग, दंपती ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
दिल्ली- मुंबई- बड़ोदरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-17 स्थित दिल्ली- मुंबई- बड़ोदरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बुधवार देर शाम बड़ा हादसा टल गया। यहां चलती हुई एक कार में अचानक आग लग गई। कार सवार चालक और उसकी पत्नी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार मालिक महेंद्र मलिक अपनी पत्नी के साथ कार में निजी कार्य निपटाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर-17 कट के पास एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पहुंचे, अचानक कार के इंजन से तेज धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए महेंद्र मलिक ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और पत्नी के साथ बाहर निकल आए।
कार से उतरते ही इंजन के नीचे से आग की तेज लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरा इंजन आग की चपेट में आ गया। करीब 15 मिनट के भीतर कार पूरी तरह जल गई। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दमकल विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार जलकर खाक हो चुकी थी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, ताकि आग आसपास न फैल सके। कार मालिक ने बताया कि उनकी कार पेट्रोल से चलती है और प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार से बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।