{"_id":"68a768045cb622e7ca0564d4","slug":"a-modern-community-building-will-be-built-in-gothra-mohabbatabad-village-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49585-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गांव गोठरा मोहब्ताबाद में बनेगा आधुनिक सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गांव गोठरा मोहब्ताबाद में बनेगा आधुनिक सामुदायिक भवन
विज्ञापन
फरीदाबाद में सामुदायिक भवन
- फोटो : अमर उजाला
सरकार ने योजना को दी मंजूरी, लोगों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ब्लॉक फरीदाबाद के अंतर्गत आने वाले गांव गोठरा मोहब्ताबाद के लोगों के लिए यह वर्ष खास होने वाला है। लंबे समय से गांव में एक सामुदायिक भवन की मांग उठ रही थी और अब यह मांग पूरी होने वाली है। हरियाणा सरकार ने यहां आधुनिक सामुदायिक भवन बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है।
ग्रामीण बताते हैं कि गांव में अब तक ऐसा कोई स्थायी स्थान नहीं है, जहां शादी-विवाह, पंचायत बैठकें, सामाजिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम या बच्चों की शैक्षिक गतिविधियां एक छत के नीचे आयोजित की जा सकें। अक्सर लोग मजबूरी में खुले मैदानों में आयोजन करते हैं, जहां मौसम की मार और सुविधाओं की कमी से दिक्कतें होती हैं। कई बार उन्हें निजी टैंट हाउस या बड़े भवन किराये पर लेने पड़ते हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ता है।
सामुदायिक भवन बनने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी। सामुदायिक भवन का उपयोग पंचायत की बैठकों, महिला स्वयं सहायता समूह की बैठकों, युवाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर और बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी गतिविधियों में किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन गांव के सामाजिक जीवन को नई दिशा देगा और सामूहिकता की भावना को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर मिलेगा रोजगार
इस निर्माण से स्थानीय स्तर पर रोजगार भी पैदा होगा। गांव के कई मजदूर और ठेकेदार इस परियोजना में काम पाएंगे। काम पूरा होने पर भवन में बिजली, पानी और साफ-सफाई की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे यह एक आधुनिक केंद्र बनेगा।
महिलाओं को होगी सहूलियत
गांव की महिलाओं ने इसे अपनी सबसे बड़ी जरूरत बताया है। उनका कहना है कि पहले उन्हें किसी भी कार्यक्रम के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ती थी। अब एक ही जगह पर सारी सुविधाएं मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
बुजुर्ग लोगों ने जताई खुशी
गांव के बुजुर्गों का मानना है कि सामुदायिक भवन पीढ़ियों को जोड़ने का काम करेगा। यहां न केवल सामाजिक कार्य होंगे बल्कि बच्चों को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने वाले कार्यक्रम भी होंगे।
छह माह में बनकर तैयार होगा भवन
ग्रामीणों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि भवन तय समय सीमा यानी छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा। यदि समय पर काम पूरा हुआ तो अगले वर्ष से गांव के लोग अपने हर छोटे-बड़े आयोजन इस भवन में कर सकेंगे।