{"_id":"6994bf3dcbda892f740a7567","slug":"a-modern-100-bed-hospital-will-be-built-at-a-cost-of-rs-68-crore-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109995-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 68 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बेड का आधुनिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 68 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बेड का आधुनिक अस्पताल
विज्ञापन
क्रासर-मरीजों को जिला नागरिक अस्पताल जैसी सुविधाएं मुहैया होंगी
रिजवान खान
नूंह। नूंह जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। करीब 68 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड का आधुनिक अस्पताल तैयार किया जाएगा। यह अस्पताल पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन की जगह पर बनेगा, जिसकी बिल्डिंग को हाल ही में तोड़ा जा रहा है।
नया अस्पताल छह मंजिल का होगा, जिसे आधुनिक स्वास्थ्य मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा। इसमें 100 बेड की सुविधा के साथ अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, प्रसूति कक्ष, नवजात शिशु वार्ड, आईसीयू, पैथोलॉजी लैब और इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल का ढांचा इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर सुविधाओं का और विस्तार भी किया जा सके।
- अब नहीं जाना पड़ेगा 30 किलोमीटर दूर
अब तक गंभीर बीमारी या विशेष इलाज के लिए लोगों को करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा जाना पड़ता था। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। कई बार मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता था। नया 100 बेड का अस्पताल बनने के बाद स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और त्वरित उपचार संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
- डॉक्टरों और स्टाफ में होगी बढ़ोतरी
सीनियर डॉक्टर डॉ. विशाल सिंगला ने बताया कि अस्पताल बनने से क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा सुधार होगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति होगी और नर्सिंग स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा और रेफर मामलों में कमी आएगी।
- स्वास्थ्य क्षेत्र में नई उम्मीद
100 बेड का यह आधुनिक अस्पताल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला साबित होगा। बेहतर बुनियादी ढांचा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह अस्पताल आमजन को राहत देगा। स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर उन्हें नई स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
-- -- -- --
यह अस्पताल हमारे क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। अब छोटे-छोटे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
साबिर हुसैन, पूर्व सरपंच मालब।
-- -- --
अक्सर महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं ना मिल पाने के कारण बड़े शहरों की तरफ रुख करना पड़ता था। इस अस्पताल के बनने से सबसे ज्यादा राहत मिलेगी।
ताहिर देवला, अधिवक्ता।
-- -- -- -- -
सरकार का यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
हसनैन, ग्रामीण।
-- -- -- -
गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को अब समय पर इलाज मिलेगा। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।
सबीला जंग, समाजसेवी।