{"_id":"6a00bbead653cd3fde0bfaaa","slug":"a-man-was-attacked-with-sticks-and-an-axe-after-entering-a-shop-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69628-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुकान में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों और फरसा से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुकान में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों और फरसा से हमला
विज्ञापन
सेक्टर-29 में दिया वारदात को अंजाम, सेक्टर-31 थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-29 स्थित एक दुकान में घुसकर आधा दर्जन हमलावरों ने दुकानदार पर लाठी, डंडों, रॉड और फरसा से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और पीड़ित का मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष रावत उर्फ मन्नी और उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ओल्ड फरीदाबाद की भूड़ कॉलोनी निवासी विपिन सिंह ने पुलिस को बताया कि पांच मई की शाम करीब 4:15 बजे वह सेक्टर-29 स्थित अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान मनीष रावत अपने 4-5 साथियों के साथ दोपहिया वाहनों पर सवार होकर वहां आया। आरोपियों के हाथों में डंडा, लाठी, रॉड और फरसा जैसे हथियार थे। दुकान में घुसते ही उन्होंने विपिन पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
शोर सुनकर जब पड़ोसी और पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल विपिन को तुरंत सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर करीब 10 सेंटीमीटर लंबा घाव और अन्य चोटों की पुष्टि की। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दी।