फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A man stabbed his friend in the chest with a screwdriver for not bringing food from the hotel.

Faridabad News: होटल से खाना नहीं लाने पर दोस्त की छाती में घोंपा पेचकश

Sat, 01 Aug 2026 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A man stabbed his friend in the chest with a screwdriver for not bringing food from the hotel.
फेफड़े में हुआ छेद, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आठ साल पुराने दोस्त ने होटल से खाना नहीं लाने पर युवक की छाती में पेचकस घोंप दिया। वार इतना गहरा था कि पेचकस फेफड़े तक पहुंच गया और उसमें छेद हो गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी की, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सूरजकुंड थाना क्षेत्र के मेवला महाराजपुर की सतबीर कॉलोनी में किराये पर रहने वाले झारखंड के दुमका निवासी रिजौल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गाड़ी चलाने का काम करता है। उसकी आरोपी मोकस से करीब आठ साल पुरानी दोस्ती है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी के घर में इन दिनों झगड़ा चल रहा है। 29 जुलाई की रात करीब दो से तीन बजे के बीच मोकस ने उसे फोन कर होटल से खाना लाने के लिए कहा था। उस समय वह दूसरे काम में व्यस्त था, इसलिए खाना नहीं ला सका। इस पर आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज की और घर के बाहर मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन


रिजौल ने बताया कि वह घर के बाहर मोटरसाइकिल पर बैठकर इंतजार कर रहा था। कुछ देर बाद मोकस कार से वहां पहुंचा। कार से उतरते ही उसने बिना कुछ कहे उसकी बायी छाती में जान से मारने की नीयत से पेचकस घोंप दिया। हमला करने के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगली बार मिला तो जान से मार देगा और मौके से भाग गया। घायल ने अपने दोस्त दीपक को फोन किया, जिसने उसे सेक्टर-21 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि मेडिकल जांच में छाती पर पेचकस से लगी गंभीर चोट की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने सर्जरी कर फेफड़े का उपचार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मोकस के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed