{"_id":"6988da6d8ebc30562b099d08","slug":"a-man-accused-of-cyber-fraud-jumped-from-a-roof-to-avoid-arrest-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109782-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लीड\nगिरफ्तारी के डर से छत से कूदा साइबर फ्रॉड का आरोपी , दोनों पैर टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लीड गिरफ्तारी के डर से छत से कूदा साइबर फ्रॉड का आरोपी , दोनों पैर टूटे
विज्ञापन
-झारपुरी गांव में हुई घटना, पुलिस ने आरोपी को नल्हड़ अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र के झारपुरी गांव में साइबर ठगी के मामले में गई पुलिस टीम को देखकर आरोपी अपने घर की छत से कूद पड़ा। इससे उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। घायल आरोपी को तत्काल नल्हड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, साइबर ठगी में दर्ज एक मुकदमे में नामजद आरोपी परवेज अहमद पुत्र शौकत अली निवासी झारपुरी को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार को पुलिस टीम उसके घर पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेने की कोशिश की, आरोपी अचानक छत पर चढ़ गया और गिरफ्तारी के डर से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी साइबर ठगी के एक संगठित नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। परवेज अहमद ने पहले से गिरफ्तार आरोपी हुसैन से फर्जी बैंक खाता प्राप्त किया था। साइबर ठगी के जरिए पीड़ितों से ठगे गए पैसे इन्हीं फर्जी खातों में ट्रांसफर कराए जाते थे। इसके बदले परवेज अहमद को मोटा कमीशन दिया जाता था, जिसके बाद वह रकम नकद में आगे पहुंचाता था।
इस तरीके का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर फ्रॉड की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह मामला पिछले वर्ष दिसंबर में दर्ज हुआ था, जब पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में झारपूरी गांव निवासी फखरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। उसी गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क का खुलासा हुआ और पुलिस लगातार इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे साइबर ठगी नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई में शामिल किया जाएगा।