फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A laborer who came to collect his mobile was attacked with a knife.

Faridabad News: मोबाइल लेने पहुंचे मजदूर पर चाकू से किए वार

Sat, 13 Jun 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A laborer who came to collect his mobile was attacked with a knife.
डबुआ मंडी में कहासुनी को लेकर वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ मंडी में मोबाइल लेने पहुंचे पल्लेदारी का काम करने वाले मजदूर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पीड़ित की शिकायत पर डबुआ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के जिला मऊ स्थित गांव धौंसी निवासी जितेन्द्र ने बताया कि वह सात-आठ वर्षों से डबुआ मंडी स्थित विजय ट्रांसपोर्ट पर पल्लेदारी का कार्य करता है। शाम के समय मंडी में जाम लगने को लेकर उसका एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। इस दौरान उसका मोबाइल फोन कहीं गिर गया था। रात करीब 10:30 बजे उसने अपने मुंशी के मोबाइल से अपने नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने उसे मोबाइल वापस लेने के लिए मंडी में गन्ने की आढ़त के पास बुलाया। जब वहां पहुंचे तो उसे वही व्यक्ति मिला, जिससे दिन में विवाद हुआ था। आरोपी ने पहले उससे शराब पिलाने की बात कही और फिर दोनों एक गोदाम की ओर जाने लगे। इसी दौरान आरोपी ने कमर से चाकू निकालकर उसके हाथ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी मंडी में रेहड़ी लगाता है और वह उसे पहचानता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed