फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A glimpse of the Egyptian pyramids will be seen at the Surajkund fair.

Faridabad News: सूरजकुंड मेले में दिखेगी मिस्र के पिरामिड की झलक

Sat, 20 Dec 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of the Egyptian pyramids will be seen at the Surajkund fair.
देश-विदेश से आने वाले पर्यटक मिस्र की परंपरा, कला और सभ्यता को करीब से जान सकेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में इस वर्ष दर्शकों को मिस्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की खास झलक देखने को मिलेगी। मेले में मिस्र के प्रसिद्ध पिरामिड का दीदार कर सकेंगे। इसके माध्यम से देश-विदेश से आने वाले पर्यटक मिस्र की परंपरा, कला और सभ्यता को करीब से जान सकेंगे।

इस वर्ष मिस्र को सूरजकुंड मेले का कंट्री पार्टनर बनाया गया है। मिस्र की ओर से पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, संगीत और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। पिरामिड की झलक के साथ-साथ वहां की लोककला और ऐतिहासिक विरासत को भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को मिस्र की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार, 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ कई विदेशी कलाकार और कारीगर भी भाग लेंगे। सूरजकुंड मेला हर साल अपनी थीम और सांस्कृतिक विविधता के कारण लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस बार मिस्र के कंट्री पार्टनर बनने से मेले का अंतरराष्ट्रीय स्वरूप और अधिक मजबूत होगा। पर्यटक न केवल पिरामिड की झलक का लुत्फ उठा सकेंगे, बल्कि मिस्र की पारंपरिक कला और संस्कृति को भी नजदीक से देखने और समझने का अवसर पाएंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार का सूरजकुंड मेला दर्शकों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed