Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A glimpse of rich cultural heritage was seen at the event held on Haryana Day.

Faridabad News: हरियाणा दिवस पर कार्यक्रम में दिखाई दी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक

Mon, 02 Nov 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of rich cultural heritage was seen at the event held on Haryana Day.
एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में हीरक जयंती समारोह किया गया आयोजित, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा दिवस के अवसर पर रविवार को एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया मौजूद रहीं। दीप जलाकर उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत की, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने हरियाणवी लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत एनआईटी-3 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं की हरियाणवी गीत पर आधारित नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद सेक्टर-55 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने लोकगीत प्रस्तुत किया। वहीं, सराय ख्वाजा स्थित राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि हरियाणा दिवस प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को याद करने का विशेष अवसर है। कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला परिषद शिखा, सीटीएम अंकित कुमार, डीआईपीआरओ मनोज कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
राष्ट्रपति के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण
हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय हीरक जयंती समारोह का लाइव प्रसारण भी कार्यक्रम में किया गया। कुरुक्षेत्र में अतिथि के तौर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहीं। उन्होंने वहां से सभी को संबोधित किया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। फरीदाबाद में मौजूद अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से राष्ट्रपति का संबोधन और समारोह की गतिविधियां देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed